BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

गड़वेता में झाड़ियों के पीछे से ताजा बम बरामद, इलाके में सनसनी


पश्चिम मेदिनीपुर, 08 मई । जिले के गड़वेता थाना क्षेत्र के बड़मुरा अंतर्गत बलरामपुर इलाके में शुक्रवार को भारी मात्रा में ताजा बम बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।

सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पूरे इलाके में पुलिस ने अभियान चलाकर झाड़ियों के पीछे छिपाकर रखे गए कई ताजा बम बरामद किए। बम मिलने की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्काल बम निष्क्रियकरण दस्ते को मौके पर बुलाया, जिसने सुरक्षा के बीच बमों को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू की।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि बमों को किसने और किस उद्देश्य से वहां छिपाकर रखा था, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से असामाजिक तत्वों की गतिविधियां देखी जा रही थीं। उनका अंदेशा है कि किसी बड़ी आपराधिक साजिश या हिंसक घटना को अंजाम देने के लिए बमों का भंडारण किया गया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में निगरानी और बढ़ा दी है तथा आरोपितों की तलाश में छापेमारी जारी है।